HomeJaunpurJaunpur News: गायत्री मन्दिर पर भजन-कीर्तन के बाद हुआ भण्डारा

Jaunpur News: गायत्री मन्दिर पर भजन-कीर्तन के बाद हुआ भण्डारा

  • गायत्री मन्दिर पर भजन-कीर्तन के बाद हुआ भण्डारा

  • सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, महिलाओं ने गाये देवी गीत-पचरा

तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपु। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के सरैयां गांव स्थित प्रसिद्ध गायत्री मंदिर पर बुधवार देर शाम तक चले कीर्तन-भजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर मां गायत्री का दर्शन-पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में भक्तों ने कीर्तन-भजन करके मां गायत्री का दर्शन पूजन किया। भजन-कीर्तन के समापन के बाद मंदिर पर भंडारे की शुरुआत हुई जो देर रात तक चलता रहा। भंडारे में गांव सहित आस—पास के गांवों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान गांव की महिलाओं ने देवी गीत और पचरा गाया। श्रद्धालुओं ने पहले मां गायत्री का दर्शन-पूजन किया और फिर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दीपचंद्र तिवारी, आकाश तिवारी, प्रिंशु राय, शैलेश तिवारी, मनीष राय, अमन तिवारी, रितिक यादव, प्रज्ज्वल पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read