Jaunpur News : छापेमारी कर प्रतिबंधित प्लास्टिक किया जब्त, वसूला जुर्माना
विपिन तिवारी/अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रतिबंधित प्लास्टिक की छापेमारी के दौरान नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को बंजारेपुर में 1 कुंतल 15 किलो प्लास्टिक जब्त की गयी तथा 25 हजार रूपये जुर्माना किया गया। अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने कहा कि पॉलीथिन प्रतिबंधित होने के बाद भी जो भी दुकानदार बेचता हुआ पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी लिपिक हरेन्द्र कुमार बिन्द, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












