HomeJaunpurJaunpur News : उदयपुर की घटना को लेकर बजरंग दल ने किया...

Jaunpur News : उदयपुर की घटना को लेकर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

Jaunpur News : उदयपुर की घटना को लेकर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े कन्हैया लाल नामक युवक की दुकान में घुसकर आतंकवादी मानसिकता के मुस्लिम युवकों द्वारा नृशंस हत्या कर दी गयी। साथ ही हत्या के बाद स्लामिक जेहादी हत्यारों ने धमकी भरा वीडीओ भी जारी किया जिससे सम्पूर्ण भारत के हिन्दू समाज सहित विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है।

इसी को लेकर बजरंग दल के तत्वावधान में तमाम कार्यकर्ताओं ने नगर के वाजिदपुर तिराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। जिला संयोजक विजय सिंह के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला जलाने की कोशिश की गयी जिसे प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थगित कर दिया गया। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष डा. राकेश चन्द्र दुबे ने कहा कि आतंकवादी मानसिकता के लोगों को यह देश और समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार से मांग है कि ऐसे लोगों को पकड़कर फांसी पर लटकाया जाय। जिला संयोजक विजय सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज सभ्य एवं शान्तिप्रिय समाज है। इसे इसकी कमजोरी न समझा जाय, क्योंकि अति होने के बाद यह समाज ऐसे लोगों को जड़ से मिटाने की भी ताकत रखता है। इस अवसर पर जिला सह मंत्री डा. आशीष मिश्र, सत्संग प्रमुख श्याम जी महाराज, संगठन मंत्री सतेन्द्र जी, नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, सूरज गौड़, अजय चौबे, राकेश मिश्रा, चेतन सिंह, पंकज सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read