HomeJaunpurJaunpur News : दहेज से करें परहेज, आदर्श विवाह को करें प्रोत्साहितः...

Jaunpur News : दहेज से करें परहेज, आदर्श विवाह को करें प्रोत्साहितः चन्दन

Jaunpur News : दहेज से करें परहेज, आदर्श विवाह को करें प्रोत्साहितः चन्दन

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने मंगलवार को बातचीत के दौरान बताया कि दहेज पूरे हिन्दुस्तान का एक ज्वलंत मुद्दा है। जिसके खिलाफ गांव-गांव तथा हर घर-घर से आवाज उठनी चाहिये और हम सबको साथ में मिलकर जन-जन को जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे चारों दिशाओं से बस एक ही आवाज आये, दहेज से करो परहेज, आदर्श विवाह करने के लिये प्रोत्साहित करें।

इसी कार्य में सामाजिक संस्था जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा चलाया जाने वाला अभियान काबिले तारीफ है। इससे लोगों में जागरूकता आयेगी। उन्होंने कहा कि दहेज लेने वाले सिर्फ एक बार मांग नहीं करते बल्कि इसकी आग में लड़की हर दिन हर रोज ससुराल में जलती है। ऐसे में जरूरी है कि दहेज को ना कह दें जिससे लड़की का सम्मान बना रहे। जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि अधिक खर्चीली शादी हमें दरिद्र बनाती है, सामूहिक विवाह दहेज का समाधान है। उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर रविवार को प्रातः10 से सायं 7 बजे तक मोहम्मद हसन डिग्री कालेज सुक्खीपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read