आशीर्वाद अस्पताल परिवार ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
500 से अधिक मरीजों को देखते हुये डा. विनोद ने दिया परामर्श
तेजस टूडे सं.
एसडी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय बाजार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 500 मरीजों को परामर्श दिया। धीरज मेडिकल स्टोर पुलिस चौकी के बगल में थौर रोड पर आयोजित शिविर आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं आशीर्वाद आईवीएफ टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पॉलिटेक्निक चौराहा के तत्वावधान में हुआ। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाया दिया।
जिले के प्रतिष्ठित डा. विनोद कुमार ने हड्डी, जोड़ दर्द से सम्बन्धित परामर्श के अलावा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की नि:शुल्क जांच व लोगों को परामर्श दिया। पूर्व प्रधान अशोक यादव ने उपस्थित सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विजय दत्त मौर्य, अमरनाथ यादव प्रबन्धक, मानिका यादव, आरडी चौधरी, सौरभ चौधरी, पिंटू, विजय प्रजापति, प्रदीप तिवारी, आनन्द तिवारी, मो. अजहर, मुश्ताक अहमद प्रबन्धक, श्यामजीत यादव, विजय मिश्र, गुलाब यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।













