HomeJaunpurJaunpur News: भुतहा की रामलीला में सीता हरण व मारीच वध का...

Jaunpur News: भुतहा की रामलीला में सीता हरण व मारीच वध का हुआ मंचन

  • भुतहा की रामलीला में सीता हरण व मारीच वध का हुआ मंचन

तेजस टूडे सं.
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भुतहा गांव में आदर्श श्री सीता राम धर्म मंडल रामलीला समिति के तत्वावधान में मारीच वध, सीता हरण, राम सुग्रीव मित्रता व बालि वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। शनिवार रात की रामलीला का शुभारम्भ तेजी बाजार के ग्राम प्रधान रतन सिंह एवं आदर्श सिंह वीआईपी ने फीता काटते हुये राम सीता की आरती करके किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सत्यम सिंह, कोषाध्यक्ष मयंक सिंह, प्रबन्धक सुनील सिंह, डायरेक्टर मनोज श्रीवास्तव, व्यवस्थापक अंजनी सिंह ने माल्यार्पण करके किया।
रामलीला मंचन में रावण व मारीच का प्रसंग प्रस्तुत किया गया जहां रावण मारीच से कहता है कि तुम हिरण का रूप धारण करके सीता मैया को जाकर आकर्षित रो जिससे मैं उनका हरण कर सकूं। इस पर मारीच कहता कि यह काम मुझसे नहीं होगा लेकिन रावण की क्रोध के आगे वह विवश हो जाता है। दूसरे प्रसंग में सीता हरण का मंचन किया गया। सीता मैया की खोज में राम का विलाप देख दर्शक भाव—विभोर हो जाते हैं। इसके बाद राम सुग्रीव मित्रता का मंचन देख लोग श्रीराम का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
रामलीला का संचालन दयाशंकर सिंह ने किया। राम की भूमिका कुलदीप सिंह, लक्ष्मण शिवा सिंह, सीता हर्षित सिंह, हनुमान सुशील बच्चा, रावण आनंद सिंह, खड्डदूसर गौरव सिंह ने निभाई। आगंतुओं का स्वागत ग्राम प्रधान विवेक सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश सिंह, कोटेदार बाबादीन सिंह, मास्टर सुशील स्वामी, बब्बू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read