HomeJaunpurJaunpur News : पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित

Jaunpur News : पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित

Jaunpur News : पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने गुरू द्रोण व शिष्य एकलव्य की महत्ता पर डाला प्रकाश

सिद्दीकपुर, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय तीरंदाजी पुरूष एवं महिला प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया। उक्त प्रतियोगिता में कुल 8 महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुलपति ने गुरू द्रोण एवं शिष्य एकलव्य की महत्ता एवं लक्ष्य भेद पर बल दिया।

इसके पहले डॉ. विजय प्रताप तिवारी सयंुक्त सचिव खेलकूद परिषद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने खेल गतिविधियों पर प्रसन्नता जाहिर किया। उन्होंने खिलाड़ियोें का उत्साहवर्धन करते हुये खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अपनी सहभागिता करने हेतु संदेश दिया। कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।

इस अवसर पर डी0एस0डब्ल्यू0 प्रो. अजय द्विवेदी, चीफ प्राक्टर डॉ0 सन्तोष, डॉ0 प्रदीप कुमार, डॉ0 केएस तोमर, विशेष कार्याधिकारी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. रजनीश भास्कर चीफ वार्डेन ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर रजनीश सिंह, अरूण सिंह, सतेन्द्र सिंह, अल्का सिंह चौहान, विजय प्रकाश, भानू प्रताप शर्मा सहित खेलकूद विभाग के सभी कर्मचारी एवं जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read