HomeJaunpurJaunpur News : तीन दिवसीय कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया आयी अव्वल

Jaunpur News : तीन दिवसीय कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया आयी अव्वल

Jaunpur News : तीन दिवसीय कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया आयी अव्वल

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। मछलीशहर का ऐतिहासिक जुलूस इजलास सीरतुन्नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम के विलादत के मौके पर लगभग 67 सालों से तीन दिवसीय कार्यक्रम सीरत कमेटी के तत्वाधान में मनाया जा रहा है। जलसा सीरत उन नबी के कार्यक्रम में जामा मस्जिद के मैदान में सीरत उन नबी के कार्यक्रम के तीसरे दिन की शुरुआत तिलावते कुरान से हाफिज वैस ने किया। इसी क्रम में मौलाना अंसार रामपुरी ने सीरत के रोशनी में हुजूर अकरम मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जिंदगी पर रोशनी डाली।

सीरत कमेटी के लोगों से अपील किया कि सभी लोग हुजूर नबी पाक की जिंदगी पर चलें और देश में अमन चैन कायम करें। उसके बाद समस्त अंजुमन ने अपने-अपने कलाम को पढ़ा और दरूद पाक सलाम से पूरा नगर गूंज उठा। पूरी रात हम्द नात का सिलसिला जारी रहा। लोग दूर-दराज से आकर अंजुमन को सुनते रहे। आये हुए जजों ने सभी अंजुमन को सुना और अंजुमन इस्लामिया को अव्वल, अंजुमन तोहीदिया को सेकण्ड और अंजुमन फारुकिया को थर्ड स्थान दिया। इसी क्रम में लखनऊ पर्स कमेटी, गुड्डू कुरैशी नजर बैग व सीरत कमेटी, कौमी इत्तेहाद के लोगों ने कार्यक्रम में योगदान करने वाली कमेटी, अखाड़ा कमेटी, सजावट कमेटी, अंजुमन कमेटी व नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को इनाम व नगद पुरस्कार दिया।

साथ ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले कमेटियों को बड़े इनाम से नवाजा। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद रही। इस मौके पर सरपरस्त सीरत कमेटी हाजी इमरान खान ने सभी को इनाम दिया। इस मौके पर सदर सीरत कमेटी शमशुल इस्लाम, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अली, अरबाज अंसारी, असजद सिद्दीकी, इसरार खान, जियाउद्दीन अंसारी, डॉ. एजाज सलमानी, रिजवान खान, तौफीक खां, निशात खां, मास्टर शब्बीर शमसी, गुलाम रसूल उर्फ बबलू राइन, अनीस खान, तारिक खान, मास्टर रेहान, आरिफ अंसारी, फ़ैज़ान खान, इश्तियाक खान, राशिद खान, महमूद आलम चेयरमैन प्रतिनिधि, हाजी एजाज खान, इकबाल कुरैशी, नसीम अंसारी, डॉ. अरशद सिद्दीकी, डॉ. आरबी चौहान आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read