पुलिस ने तीन सटोरिया को किया गिरफ्तार
चंचल लोधी
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उ.नि. कृष्ण कुमार, का. जयदेव, सागर वालियान, 687 दिलीप सिंह ने 03 अभियुक्तों को 3980 रुपये व सट्टा पर्ची 03 पैन व कार्बन, 01 अधजली मोमबत्ती, 01 माचिस सहित गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अभियुक्त बन्टू पुत्र इतवारी लाल निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात, दीपक पुत्र ओमपाल सिंह निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात, सौदान पुत्र तालेवर निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












