HomeJaunpurJaunpur News : योग के साथ दिनचर्या को भी करें ठीकः कुलसचिव

Jaunpur News : योग के साथ दिनचर्या को भी करें ठीकः कुलसचिव

Jaunpur News : योग के साथ दिनचर्या को भी करें ठीकः कुलसचिव

चौथे दिन मुक्तांगन परिसर में हुआ योगाभ्यास
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में खेलकूद परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अमृत योग सप्ताह के चौथे दिन कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में यह कार्यक्रम चल रहा है।

इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग की आवश्यकता पड़ती है। हम अपनी दिनचर्या को नियमित रखकर भी रोग से बच सकते हैं, इसलिए शासन की ओर से सबको एक सप्ताह इसमें भाग लेने के लिए योजना बनाई गई है। इस दौरान आर्ट आफ लिविंग बेंगलूरू के योग प्रशिक्षक इ. अंकुश ने कहा कि योग अभ्यास द्वारा लोगों को प्रकृति से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है। योग मन और तन दोनों नियंत्रण में रहता है। योग के समग्र फायदों को लोगों तक पहुंचाना मेरी संस्था का उद्देश्य है। इससे पूरे विश्व भर में बीमारियों की दर को घट रही है। उन्होंने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, शवासन और योगनिद्रा का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक के साथ सहायक के रूप में विकासजी थे। इस अवसर सहायक कुलसचिव अमृत लाल, बबिता सिंह, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, डा. मनोज पांडेय, डा. गिरधर मिश्र, डा. दिव्यंदु मिश्र, विद्युत मल्ल, डा. इंद्रेश कुमार, मनमोहन भट्ट, रमेश पाल, अरूण शर्मा, पंकज सिंह, सुशील प्रजापति, मोहिंद्र पाल, धीरज श्रीवास्तव, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, राजेश सिंह, आदर्श अरूण आदि शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read