Jaunpur News : जन्माष्टमी के अगले दिन नन्दोत्सव के बाद श्रीकृष्ण का निकाली गयी शोभायात्रा
963145
Jaunpur News : जन्माष्टमी के अगले दिन नन्दोत्सव के बाद श्रीकृष्ण का निकाली गयी शोभायात्रा
चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में जन्माष्टमी के अगले दिन नंदोत्सव के बाद डीजे के साथ श्रीकृष्ण का शोभायात्रा निकाली गई। पूजा पंडालों की तरफ से भगवान श्री कृष्ण का शोभायात्रा निकाली गयी और पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद मूर्ति विसर्जन किया गया। सामाजिक संस्था संस्कार भारती की तरफ से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर अलग-अलग कार्यक्रम हुआ और संस्था की तरफ से पूजा पंडाल व शोभायात्रा में प्रथम, द्वित्तीय और तृतीय स्थान पाने वाले पूजा पंडालों को पुरस्कार वितरित किया जायेगा। पुरस्कार वितरण व कान्हा महोत्सव का कार्यक्रम 25 अगस्त को नगर के हनुमान गड़ी स्थित एक मैरेज हॉल में रखा गया है।
डाकखाने तिराहा पर आयोजित शोभायात्रा व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन संस्कार भारती ने किया। संस्थाध्यक्ष अमित जायसवाल व उनके संस्था के सभी पदाधिकारियों ने पूजा पंडालों के अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता रुपेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र वीरु, अजय अग्रहरि, श्रवण अग्रहरि, रचित चौरसिया, संदीप साहू, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुशील सेठ बागी, किशन अग्रहरि, इशान जायसवाल राम, मुकेश, अजेन्द्र, दीपक, चन्दन अग्रहरि, विनायक अग्रहरी, राज गुप्ता, वेद प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।