JAUNPUR NEWS : अधिवक्ता संघ ने मनाया अधिवक्ता दिवस
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपपति डा. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म की वर्षगांठ पर 3 दिसम्बर को अधिवक्ता समुदाय द्वारा प्रत्येक वर्ष अधिवक्ता दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में अधिवक्ता भवन में आयोजित गोष्ठी पर बिचार व्यक्त करते हुये वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि डा. प्रसाद स्वयं एक विद्वान अधिवक्ता थे।
वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख नेताओं में से एक थे। स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति थे जो 12 वर्षों तक राष्ट्रपति थे जिनको 1962 में भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया। डा. प्रसाद अधिवक्ताओं के प्रेरणाश्रोत बने रहेंगे। अधिवक्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, आरपी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विपिन मौर्या, राम आसरे द्विवेदी, प्रेम बिहारी यादव, भारत सिंह, विनय पाण्डेय, इंदू प्रकाश सिंह, सरजू प्रसाद विन्द, श्याम सुंदर यादव, बृजेश यादव, सतिराम आदि ने बिचार व्यक्त किया।अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव व संचालन कमलेश कुमार ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











