JAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 97 शिकायतों में 6 निस्तारित
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 97 शिकायतें आईं जिसमें 6 का निस्तारण मौके पर किया गया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव ने मीरपुर तालुका मधुपुर निवासी अधिवक्ता लालजी यादव की अपनी जमीन पर बाउंड्री बनाने में विपक्षियों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत किया वहीं अधिवक्ता जय प्रकाश दुबे व इंदू प्रकाश सिंह द्वारा भाऊपुर, विषपालपुर, कान्हापुर आदि ग्रामों व कई फीडरों पर कई दिनों से विद्दुत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











