HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एडीओ ने चुनाव लड़ने वालों को कराया अवगत

JAUNPUR NEWS : एडीओ ने चुनाव लड़ने वालों को कराया अवगत

JAUNPUR NEWS : एडीओ ने चुनाव लड़ने वालों को कराया अवगत

जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में निर्वाचन लड़ने वाले समस्त प्रत्याशियों को अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ के पत्र 30 अगस्त 2022 द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के दिनांक से निर्वाचन की घोषणा तक विभिन्न मदों में जो व्यय किया जाएगा, उसका लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा।

चुनाव से सम्बन्धित व्यय किये जाने हेतु प्रत्याशी द्वारा एक अलग से खाता खोला जाएगा। उक्त खाता की सूचना रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद स्तरीय कमेटी को दी जाएगी। निर्वाचन में व्यय की गयी धनराशि के भुगतान की कार्यवाही उक्त खाता से प्रत्याशियों द्वारा की जाएगी।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में निर्वाचन लड़ने वाले समस्त प्रत्याशियों से अनुरोध है कि वे नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने से पूर्व चुनाव से सम्बन्धित व्यय किये जाने हेतु एक अलग से खाता खोल लें तथा निर्वाचन में व्यय की गयी धनराशि के भुगतान की कार्यवाही उक्त खातें से ही करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read