JAUNPUR NEWS : मारपीट एवं आईटी अधिनियम का वांछित गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : मारपीट एवं आईटी अधिनियम का वांछित गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को मारपीट एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि उक्त मामले में आरोपी अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुये थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय हेडकांस्टेबल पवन कुमार एवं आफताब आलम के साथ समोधपुर चौराहे पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम पता जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित तिसौली गांव निवासी प्रभान्शु पुत्र सुरजीत बताया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में धारा 504, 506 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला