HomeJaunpurJaunpur News: हिन्दू सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

Jaunpur News: हिन्दू सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

  • हिन्दू सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

  • हिन्दू समाज को एकजुट करने पर दिया गया जोर

तेजस टूडे सं.
सुनील शर्मा
जौनपुर। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को तारा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज हरखपुर में भव्य एवं प्रेरणास्पद हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसकी शुरुआत वंदे मातरम एवं समापन भारत माता की आरती से हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना का जागरण, सामाजिक समरसता का विस्तार तथा राष्ट्रहित में संगठित हिंदू समाज की भूमिका को सुदृढ़ करना रहा।

मुख्य अतिथि मानस मर्मज्ञ डॉ. रजनीकांत द्विवेदी रहे जिन्होंने सनातन संस्कृति की अक्षुण्ण परंपरा, धर्म, संस्कार एवं राष्ट्र के परस्पर संबंधों पर प्रकाश डालते हुए समाज को धर्मनिष्ठ एवं राष्ट्रनिष्ठ बनने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक शप्रेम प्रकाश ने हिंदू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों, सांस्कृतिक स्वाभिमान, युवा शक्ति तथा पंच परिवर्तन की भूमिका पर विचार व्यक्त किया। उन्होंने सामाजिक एकता, संगठन और चरित्र निर्माण को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताया।

सम्मेलन संयोजन अनिल मौर्य प्रधानाचार्य तारा कॉन्वेंट रहे। कार्यक्रम में संतजनों, मातृशक्ति, अनुसूचित समाज के प्रतिनिधियों, युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया। चमेली देवी एवं अनुसूचित समाज से संजय जी समाज को संबोधित किया। सकल हिंदू समाज ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रभक्ति के भाव को जन-जन तक पहुँचाया जायेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टॉफ के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, पर्यावरण संयोजक महेंद्र जी, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी, अमित जी, विद्यासागर मौर्य, जमीदार चतुर्वेदी, सुभाष सेठ, सुदीप, पुनीत, मोनू, रतीश, विवेक, ऋषि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read