Thursday, April 16, 2026
Homeकासगंजकासगंजभुजपुरा में मिशन शक्ति में महिला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भुजपुरा में मिशन शक्ति में महिला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

-

कासगंज। जनपद के विकास खण्ड सिढ़पुरा क्षेत्र ग्राम पंचायत भुजपुरा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला जागरूकता कार्यक्रम हुआ जहां महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीओ शाहिदा नसरीन ने महिलाओं को बताया कि वे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, विधवा पेंशन योजना और बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान जैसी योजनाओं से सीधे लाभ उठा सकती हैं।

साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम मे महिलाओं को समझाया गया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी सामाजिक अन्याय की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन, डॉ. शशी मिश्रा (पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पटियाली), कंचन शाक्य (चेयरमैन पटियाली), रीना देवी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक ग्रीस चंद्र (ग्राम प्रधान भुजपुरा) रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, अमरपाल सोलंकी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), रंजीत कुमार (थानाध्यक्ष सिढ़पुरा), सचिन गुप्ता (मंडल अध्यक्ष), के.पी. सिंह, धर्मेंद्र शर्मा (प्रधान सिकहरा), बबिता, अम्बेश श्रीवास्तव, बाल्मीकि, अध्यापक देवेंद्र कुमार, श्रीकृष्ण, वीरपाल शाक्य सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सहावर सुन्नी जामा मस्जिद में सजी महफिल, हजरत अली के डाली गयी रोशनी

कासगंज। जनपद के मोहल्ला काजी स्थित सुन्नी जामा मस्जिद में मौला अली का जन्मदिन मनाया गया जहां महफिल का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में...

प्राथमिक विद्यालय में जल को किया जा रहा बर्बाद, वीडियो वायरल

प्राथमिक विद्यालय में जल को किया जा रहा बर्बाद, वीडियो वायरलतेजस टूडे ब्यूरो जयचन्द्र कासगंज। जनपद के पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला चिना गांव के प्राथमिक...

बौद्ध कथा के आयोजन के दौरान बधारी कला गांव पहुंची सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान

बौद्ध कथा के आयोजन के दौरान बधारी कला गांव पहुंची सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तानतेजस टूडे ब्यूरो जयचन्द्र कासगंज। जनपद के सहावर तहसील क्षेत्र के...

कोहरे के कारण अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दो युवक घायल

कोहरे के कारण अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दो युवक घायलतेजस टूडे ब्यूरो जयचन्द्र कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कादरगंज रोड पर शनिवार देर रात घने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular