HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : 29वां राष्ट्रीय अधिवेशन 11 से 13 मई तक गांधीनगर...

JAUNPUR NEWS : 29वां राष्ट्रीय अधिवेशन 11 से 13 मई तक गांधीनगर में

JAUNPUR NEWS : 29वां राष्ट्रीय अधिवेशन 11 से 13 मई तक गांधीनगर में

अधिवेशन में शिक्षकों को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी: अमित
जौनपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले गुजरात में अधिवेशन होने जा रहा है। यह 29वां राष्ट्रीय अधिवेशन गांधीनगर में 11 से 13 मई तक चलेगा। इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षकों को सम्बोधित करेंगे। बता दें कि नरेन्द्र मोदी से पूर्व जवाहर लाल नेहरू और इन्दिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए शिक्षकों के अधिवेशन को सम्बोधित कर चुके हैं। अधिवेशन के उद्घाटन अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

वहीं अधिवेशन के अन्तिम दिन आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू भी सम्मिलित होंगे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जनपद से बड़ी संख्या में शिक्षक राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला मंत्री सतीश पाठक ने बताया कि विशेष सचिव/सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा 9 से 15 मई तक प्रतिभागी शिक्षकों के लिए अवकाश प्रदान कर दिया है। प्रतिभागी शिक्षकों की सूची जिलाध्यक्ष द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है। प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय ने बताया कि अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली समेत महत्त्वपूर्ण मुद्दों को संघ द्वारा जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read