963129
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
आप सभी आशा बहनें और स्वास्थ्य कार्यकर्ता हमारे समाज की सच्ची नायिकाएं है जिस समर्पण, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है, वह अनुकरणीय है। आप न केवल स्वास्थ्य सेवा का एक मजबूत स्तम्भ है बल्कि अपने क्षेत्र की रीढ़ भी है। उन्होंने कहा कि जनपद जालौन में कुल 1241 आशाएं कार्यरत है, हमारी आशाओ के कारण ही हमारा जालौन स्वस्थ जालौन बन रहा है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओ का प्रचार-प्रसार कर योजनाओ के प्रति जागरूक कर आवश्यकतानुसार विशेषकर माँ, बच्चों व जन समुदाय को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करवाने का कार्य सराहनीय है। साथ ही गर्भवती महिलाओं की पूर्ण रूप से देखभाल, परिवार नियोजन सेवाएं, बच्चो के टीकाकरण तथा आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के कार्य मे सहयोग कर जनसमुदाय के स्वास्थ्य देखभाल जैसे महत्वपूर्ण कार्य आप करती है। उन्होंने कहा कि आशा बहनों का कार्य केवल एक पेशा नही, बल्कि एक धर्म है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार आशा बहनों के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि आपके अधिकारों और सुविधाओं की रक्षा की जाए ताकि आप निडर होकर अपने कार्यों को पूरा कर सकें। आज मैं आप सभी आशा बहनों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपका योगदान केवल एक पेशे तक सीमित नही है बल्कि यह मानवता की सेवा है। आप हमारी आशा है, आप इस राष्ट्र के विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प ले कि हम एक स्वस्थ्य, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे, जहाँ हर माँ सुरक्षित हो, हर बच्चा स्वस्थ्य हो और हर परिवार खुशहाल हो। मंत्री ने आशा सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ चयनित 9 आशाओं, 06 आशा संगिनी, सर्वश्रेष्ठ बीसीपीएम पुरस्कार 1 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीएमएस मेडिकल प्रशांत निरंजन आदि मौजूद रहे।





