963117
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
Next article
यह हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तन्तू का संतुलन होता है जो हमारी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य का मतलब बस बीमार नहीं होना नहीं होता, बल्कि व्यक्ति को मानसिक रूप से भी स्वस्थ्य होना चाहिये। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यक्ति के पास दैनिक कार्य अधिक होने के कारण वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा पाता है जिससे छोटी-छोटी बीमारी भी बड़ी बीमारी में बदल जाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि चिकित्सकों का यह प्रथम दायित्व है कि वे मरीजों के सर्वोत्तम हित में कार्य करें और गरीबों को ईमानदारी से उनकी बीमारी के बारे में बताये व उपचार करें। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर की पहल की गयी, जिससे जनपद न्यायालय में विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं वादकारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये कार्यस्थल पर ही चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध होगी एवं उन्हें जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों द्वारा परीक्षित किया जायेगा, जिसके आधार पर वे भविष्य मे जिला अस्पताल में भी अपना परीक्षण करा सकते है। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन राजीव सरन द्वारा बताया बताया कि इस शिविर में चिकित्सा पद्धति की सभी विधाओं जैसे एैलोपेथिक, आयुर्वेद एवं होम्योपेथिक के विशेषज्ञ उपस्थित रहे व उनके द्वारा लगभग 800 न्यायालय कर्मी, अधिवक्तागण व वादकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला बार अधिवक्ता अध्यक्ष भगवती शरण मिश्रा, अपर जिला जज प्रथम शिवकुमार, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) प्रमोद कुमार गुप्ता, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) पारूल पवार, विशेष न्यायाधीश (द.प्र.क्षे.) डाॅ. अवनीश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. वीरेन्द्र कुमार दोहरे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आनन्द उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।





