सबका साथ-सबका विकास को समर्पित है मोदी सरकार का बजट: बीएल वर्मा

सबका साथ-सबका विकास को समर्पित है मोदी सरकार का बजट: बीएल वर्मा

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर भारत सरकार द्वारा जारी केंद्रीय बजट 2025- 26 पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया 2025-26 का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक बजट है। यह बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है, जो अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है जो हर भारतीय के सपने को पूरा करेगा। सामान्यतः किसी भी बजट का फोकस सरकारी खजाना भरने पर होता है किन्तु यह बजट आम लोगों की जेब भरेगा और इससे लोगों की बचत बढ़ेगी और विकास में भागीदार बनेंगे। कांग्रेस सरकार में 2 लाख से अधिक आय पर कर लगता था, अब मोदी सरकार ने अभूतपूर्व परिवर्तन करते हुए हर भारतीय को बहुत बड़ी राहत देकर 12 लाख तक की आय को कर मुक्त कर दिया है। मोदी सरकार के प्रत्येक बजट में अन्नदाताओं का समग्र कल्याण रहा है। विश्व स्तरीय शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना। मोदी सरकार इस बात को भली भांति समझती है कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के युवाओं को उन्नत कौशल से लैस करना बहुत आवश्यक है। केंद्रीय बजट में अगले पाँच वर्षों में 50000 अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित करने की योजना की घोषणा की गई है। मोदी सरकार सड़क निर्माण में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है आने वाले समय में कोई भी गांव या मझरा ऐसा नहीं रह जाएगा जहां पक्की सड़क नहीं बनेगी। मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सपने को साकार कर रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, शारदेंदु पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा और मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA