जायसवाल महासभा के संगठनात्मक ढांचा को संगठित करने के उद्देश्य से हुआ चयन: राजीव
अजय जायसवाल
गोरखपुर। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा को संगठित करने के उद्देश्य से विधानसभा पिपराइच के अन्तर्गत मिर्चाइन चौराहा पर माता काली जी के मन्दिर पर छोटे लाल जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विशेष रूप से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल उपस्थित थे। बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा पिपराइच गोरखपुर के अध्यक्ष सदानंद जायसवाल को पुनः अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कमेटी का गठन कर लिया जायेगा। आगामी 23 जुलाई को चार बजे शाम लोहिया चौराहा स्थित मंदिर पर पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

संगठनात्मक ढांचा को संगठित करने के उद्देश्य से अध्यक्ष ध्रुव चन्द जायसवाल ने गोरखपुर निवासी डॉ. संजय जायसवाल को प्रदेश महासचिव संगठन मनोनीत किया तथा लोकसभा एवं विधानसभा के अध्यक्षों का तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने का संगठनों के पदाधिकारियों से आग्रह किया। उसी परिपेक्ष मे महिला प्रभारी मीना जायसवाल प्रयागराज, उत्तर प्रदेश महासचिव आशीष जायसवाल प्रयागराज, उत्तर प्रदेश महासचिव आशीष जायसवाल पत्रकार बृजमनगंज महराजगंज ने भी पदाधिकारियों को मनोनीत किया है।
इसी तरह राहुल जायसवाल जिलाध्यक्ष युवा प्रयागराज, अनिल जायसवाल अध्यक्ष महानगर प्रयागराज, शिवम जायसवाल अध्यक्ष विधानसभा फरेन्दा जिला महराजगंज, सीमा जायसवाल महासचिव, सरोज जायसवाल कोषाध्यक्ष, कविता जायसवाल उपाध्यक्ष, सुनीता जायसवाल संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी प्रीति जायसवाल, प्रयागराज उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश राजीव जायसवाल ने दी। साथ ही कहा कि महिला शाखा एवं युवा शाखा का संयुक्त रूप से विधानसभा अध्यक्षों का मनोनयन प्राथमिक आधार पर किया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









