गोरखपुर से आगरा, मथुरा व वृन्दावन के लिये हर दूसरे दिन एसी बस चलेगी: आरएम

गोरखपुर से आगरा, मथुरा व वृन्दावन के लिये हर दूसरे दिन एसी बस चलेगी: आरएम

अजय जायसवाल
गोरखपुर। आगरा, मथुरा और वृंदावन की यात्रा करना अब बेहद आसान हो गया। यात्री अब यहां से रोडवेज की लग्जरी अनुबंधित एसी बस से आगरा के रास्ते मथुरा और वृंदावन का सफर कर सकेंगे। इसके लिए आज रविवार से एक एसी बस शुरू कर दी गई। रोडवेज बस का रूट और किराया निर्धारित कर लिया गया है।

परिवहन निगम गोरखपुर के आरएम पीके तिवारी और गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार दोपहर 2:30 बजे बस वृंदावन के लिए रवाना हुई। बस रात 9:30 बजे लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से रात 10 बजे चलकर बस अगले दिन सुबह 5 बजे आगरा और 5:30 बजे चलकर 6:30 बजे मथुरा पहुंचेगी। मथुरा से चलकर बस सुबह 7 बजे वृंदावन पहुंच जाएगी।

हर दूसरे दिन चलेगी बस
इसी तरह दोपहर 12 बजे वृंदावन से चलकर बस 12:15 मथुरा, दोपहर 2 बजे आगरा, रात 9:30 बजे लखनऊ और सुबह 5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अभी एक दिन छोड़कर इस बस का संचालन किया जाएगा। भविष्य में इस रूट पर एक और बस लगाई जाएगी जिसके बाद वृंदावन के लिए प्रतिदिन बस मिलेगी।

अभी तक इस रूट पर नहीं चलती थी एसी बस
रोडवेज के आरएम पीके तिवारी ने बताया कि ”इस रूट पर अभी तक एसी बस सेवा नहीं थी। रविवार से पहली बार गोरखपुर से आगरा, मथुरा और वृदांवन के लिए यह सेवा शुरू हुई। इसमें आनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला