जायसवाल क्लब की टीम अहमदाबाद के लिये रवाना
दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचेगे देश भर के हजारों स्वजातीय बन्धु
सुरेश गांधी
वाराणसी। जायसवाल क्लब की 5वीं राष्ट्रीय अधिवेशन 28 और 29 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित है। दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु बुधवार को कैंट वाराणसी रेलव स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। टीम की नेतृत्व कर रहे जायसवाल क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि अधिवेशन में देश के यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडू, हैदराबाद, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यो के हजारों स्वजातीय बंधु भाग लेंगे। अधिवेशन में जायसवाल क्लब के संरक्षक एवं दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के अलावा पूरी राष्ट्रीयकारिणी के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अधिवेशन की मेजबानी युवा क्लब के राष्ट्रीय महासचिव उपेन्द्र जायसवाल करेंगे। अधिवेशन के दौरान गुजरात के सशक्त सफल और ऊर्जावान (सर्जक) ग्रुप द्वारा गरबा एवं डांडिया का भी होगा। अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार विमर्श होगा जिसमें अपने स्वजातीय बंधुओं को आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित की जायेंगी। इसके अलावा राजनीतिक हक व अधिकार पर भी चर्चा होगी। अधिवेशन में बिहार प्रांत की जायसवाल क्लब महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नवनीता जायसवाल पत्नी राकेश जायसवाल बेतिया बिहार, जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल प्रयागराज, प्रदेश अध्यक्ष रबीन्द्र जायसवाल, मंत्री सतीश जायसवाल लक्ष्मण, भरत जायसवाल आदि मौजूद रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















