रावण दहन होते ही लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के साथ रावण के पुतले का हुआ दहन
तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महाराजगंज। स्थानीय ऐतिहासिक रामलीला मेला (रावण दहन) सोमवार को परंपरागत तरीके से आयोजित हुआ। वार्ड नंबर सात स्वतंत्रता सेनानी नगर के रामलीला पड़ाव में रावण का 30 फिट का पुतला खड़ा किया गया। दोपहर बाद बैंड बाजे के साथ प्रभु श्रीराम का रथ ठाकुरद्वारा परिसर से निकलकर रामलीला मैदान में पहुंचा और प्रभु श्रीराम ने मेघदूत वध के बाद शाम को रावण के पुतले का दहन किया। बुराई पर अच्छाई की जीत का मिशाल पेश किया। रावण वध के बाद दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ कस्बे में भ्रमण करते हुए वापस ठाकुरद्वारा परिसर पहुंचा। इस दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा तथा बुजुर्गों ने मेला का आनंद उठाया। विभिन्न पकवानों, खिलौनों, झूलो का लोगों ने लुप्त लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस अवसर पर रामलीला समिति द्वारा लोगों के सहयोग के लिए स्टाल भी लगाया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, कोषाध्यक्ष रूप नरायन जायसवाल, महामंत्री नटवर कुमार गोयल, महंत दिवाकर शुक्ला, चेयरमैन राकेश जायसवाल, सभासद अनूप चौरसिया, मनोज जायसवाल, जितेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहे पुलिसकर्मी
बृजमनगंज के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध रामलीला मेला में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
सीओ दीपशिखा वर्मा, थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, महिला थानाध्यक्ष सरोजनी वर्मा, कोल्हुई थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह, फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, लेखपाल रवींद्र यादव, अमरेश कुमार, कोतवाली, पुरन्दरपुर, महिला थाना, निचलौल, पुलिस लाइन, पारसमलिक, चौक, पनियरा थाने के पुलिसकर्मी सहित एक प्लाटून पीएससी, एक फायर सर्विस की गाड़ी मौजूद रही।











