मछलीशहर किसान मोर्चा ने किया सम्मान समारोह
किसानों के उत्थान के लिये मोर्चा सदैव तत्पर: अनिल सिंह
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक जिला मछलीशहर किसान मोर्चा का सम्मान समारोह सीहीपुर में स्थित जिला कार्यालय पर हुआ जिसकी अध्यक्षता डा. अजय सिंह जिलाध्यक्ष एवं संचालन सौरभ द्विवेदी ने किया।
राजेश सिंह स्टेर्लिंग नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं अनिल सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा का वह संगठन है जिसे हम देश के रीढ़ की हड्डी कह सकते हैं जो देश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उठाने का कार्य करना होगा।
श्री सिंह ने आगे कहा कि किसानों क़ो सरकारी योजनाओं से जोड़ने और कृषि सशक्तिकरण के लिए काम करना है। केंद्र और राज्य सरकार की कृषि व किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर बैठे किसान तक पहुंचाना और जगह जगह किसान से संवाद किसानो के चौपाल और खेत पर चर्चा जैसे अभियानों के जरिए सीधे किसानों से संवाद करना और उनकी समस्याओं को सुनना हमारी प्राथमिकता है। संगठन के विस्तार के लिए गांव मंडल और जिला स्तर पर किसानों को पार्टी से जोड़ना और नए नेतृत्व के लिए विशेषकर युवा और महिला किसानों को आगे बढ़ाना। उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बिचौलियों से बचाने के लिए अभियान चलाना होगा और किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है आधुनिक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती, प्राकृतिक खेती ड्रोन तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति किसानों को प्रशिक्षित करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। अंत में श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सहित आभार ब्यक्त करते हुये कार्यक्रम समापन की घोषणा किया। उक्त अवसर पर जिले के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।











