HomeJaunpurJaunpur News: 17 सिलाई मशीनों से संवरेंगी 17 परिवारों की जिन्दगी

Jaunpur News: 17 सिलाई मशीनों से संवरेंगी 17 परिवारों की जिन्दगी

  • 17 सिलाई मशीनों से संवरेंगी 17 परिवारों की जिन्दगी

  • विश्वकर्मा महोत्सव में प्रतिभाओं और देश के जवानों का हुआ सम्मान

तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रेड ब्रिगेड जौनपुर के तत्वावधान में विश्वकर्मा महोत्सव हुआ। यह आयोजन MKD पब्लिक स्कूल सरायराय चंदा मुंगराबादशाहपुर में हुआ। सबका साथ, सबका सम्मान, यही है समाज की पहचान के माध्यम से 17 निर्बल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु सिलाई मशीन 17 परिवार को पोषित करने के कार्य व देश के जवानों को सम्मान व समाज के विभिन्न प्रतिभावान युवाओं का सम्मान व सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता, शिक्षा को गौरवान्वित करने का संदेश दिया गया। आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। महोत्सव में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब श्रम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिले और युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं कौशल से विकसित करने के समान अवसर प्राप्त हों। रेड ब्रिगेड ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहा है। आगे भी करता रहे, यही मेरी शुभकामना है।
श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों ने महोत्सव में सहभागिता की सभी अपने विचार साझा किया। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हो यही कार्यक्रम का मंशा है। कार्यक्रम में विभिन्न जिला एवं प्रदेश से लोगों ने भाग लिया। इसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।
इस अवसर पर रेड ब्रिगेड टीम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा पीके संतोषी, भानु विश्वकर्मा व जिलास्तरीय छैल बिहारी, विपिन विश्वकर्मा, फूलचन्द्र विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, स्वतंत्र सोनी, शिव कुमार, चंद्रेश, दिलीप, सत्य प्रकाश, गामा विश्वकर्मा, ओम नारायण, डॉ रविन्द्र, दिनेश मंजय, अशोक, नरेंद्र विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जौनपुर, मधुराज विश्वकर्मा फतेहपुर, भानु विश्वकर्मा औरैया, राम आसरे विश्वकर्मा राष्ट्रीय लोकदल, आलोक विश्वकर्मा महामंत्री अधिवक्ता संघ मछलीशहर, गाजीपुर से राजेश विश्वकर्मा मनोवैज्ञानिक, शशिकांत शर्मा, देवब्रत, धर्मेंद्र शर्मा, प्रधान प्रवीण विश्वकर्मा, महामंत्री छात्रसंघ प्रभु, देवरिया से प्रभुनाथ विश्वकर्मा, प्रयागराज से राज बहादुर शर्मा अवर अभियंता, रवि शर्मा, वेद प्रकाश, राहुल आकाश, मुजफ्फरपुर से राम बालक शर्मा, आजमगढ़ से राकेश विश्वकर्मा, सिंगर मनीष, कानपुर से राजेश विश्वकर्मा, पत्रकार सूरज विश्वकर्मा, केतन विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, विक्की गुप्ता, कुलदीप विश्वकर्मा, सम्पादक आदर्श विश्वकर्मा, सुबास विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, प्रभु विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा खानपुर, विनीत सेठ, संजीव विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा थलोई सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रेड ब्रिगेड टीम के शिव प्रकाश जी ने किया।

 

 

 

 

Must Read