ज्ञान स्थली इण्टर कालेज में मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज चैनपुर नगौली सुजानगंज में विद्यालय परिवार द्वारा मातृ सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में विद्यालय परिवार द्वारा प्रत्येक कक्षा के 80% से ऊपर पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति देखकर सम्मानित किया गया। संबंधित छात्र-छात्राओं के मातृशक्ति अभिभावक को माल्यार्पण विद्यालय परिवार द्वारा आदर्श मां आदर्श अभिभावक का प्रतिशत पत्र दिया गया। इस मौके पर विद्यालय की संरक्षक श्यामा द्विवेदी ने कहा कि शिशु की प्रथम गुरु मां होती है। मां ही बच्चों को जीने का ढंग सिखाती है। मां की गोद ही शिशु की प्रथम पाठशाला होती है, इसलिये आप सब अपने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को समझें और उसका निष्ठा के साथ निर्वहन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता समर बहादुर सिंह एवं संचालन विद्यालय के संस्थापक संतोष द्विवेदी ने किया। अभ्यागतों का स्वागत और आभार विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना पाठक ने व्यक्त किया।











