ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के आउटर के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मानिकपुर जीआरपी टीम ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मानिकपुर जीआरपी थाना प्रभारी अरबिन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के आउटर में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृत व्यक्ति के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान शिवा सिंह पुत्र नीरज सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच भगवानपुर सोहगी रोड त्योंथर जिला रीवा (मध्य प्रदेश) के रूप में की गई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की बुलेट बाइक खड़ी हुई थी। जिसे जीआरपी पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













