Homeआजमगढ़अन्तरजनपदीय लूटेरा गिरफ्तार, तमंचा—कारतूस—लूट का रूपया बरामद

अन्तरजनपदीय लूटेरा गिरफ्तार, तमंचा—कारतूस—लूट का रूपया बरामद

अन्तरजनपदीय लूटेरा गिरफ्तार, तमंचा—कारतूस—लूट का रूपया बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आज़मगढ़। जिले के स्वाट, सर्विलांस और फूलपुर कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक अंतर्जनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुटेरे के कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूट का रुपया बरामद किया है। बीते 15 अप्रैल को धर्मेन्द्र कुमार आर्य पुत्र स्व0 रुपचन्द राम ग्राम सैदपुर थाना फूलपुर अपनी पत्नी के साथ पलिया बाजार बैंक बडौदा यू0पी0 ग्रामीण से 1 लाख रुपये निकालकर स्कूटी से घर जा रहा था कि खन्जहाँपुर से सैदपुर रोड पर थोड़ी दूर बढ़ा था कि पीछे की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात ने पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया और बाइक जब गिरी तो दोनों ने उनकी पत्नी के गले से माला और बैंक से निकाले गए एक लाख रुपया छीनकर भाग गये।
थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द मय हमराह को सूचना मिली कि बीते 15 अप्रैल को खानजहाँपुर में लूट करने वाले दोनों अपराधी काले रंग की बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से शाहगंज जनपद जौनपुर की तरफ जाने वाले हैं। इस सूचना पर बिलारमऊ से कटार जाने वाले मार्ग पर भट्टे के पास से सत्यम राजभर पुत्र भारत राजभर निवासी ग्राम उर्नुखा थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दिपांकल तिवारी पुत्र सुनील तिवारी निवासी चौबहा थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार लुटेरे के कब्जे से लूट के 31150 रूपये नकद, तमंचा, मोबाइल और कारतूस बरामद हुआ।
इस बाबत पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि स्वाट और फूलपुर कोतवाली पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय लुटेरे सत्यम राजभर को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा लुटेरा दीपांकल तिवारी फरार हो गया। दीपांकल तिवारी के साथ मिलकर ये लूट की घटना को अंजाम देते थे। फरार दीपांकल तिवारी के खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और थाने की चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read