Homeशामलीकांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश

कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश

कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश

दीपक कुमार
कैराना, शामली। नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु अलर्ट रहने के निर्देश दिए। रविवार को कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य आमजन की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाना है। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखें तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिवभक्त कांविड़यों का आगमन प्रारंभ होने जा रहा है। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु अलर्ट रहें। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read