Homeबांदाआधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रहा आर्थिक शोषण

आधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रहा आर्थिक शोषण

आधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रहा आर्थिक शोषण

समाजसेवियों ने उपजिलाधिकारी से की जांच की मांग
रूपा गोयल
बांदा। आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से कस्बे की जन सेवा केंद्र सहित बदौसा रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने खुला आनलाइन सेंटर लूट का अड्डा बना हुआ है। समाजसेवियों व नगर वासियों ने अवैध वसूली का लगाया आरोप लगाएत हुए उप जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।

बता दें कि कस्बे में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से जगह-जगह खुले जनसेवा केंद्रों पर जमकर अवैध वसूली हो रही है जिसमें कस्बे के बदौसा रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने ऑनलाइन सेंटर द्वारा आधार कार्ड बनाने के नाम पर इन दिनों लोगों के जेब से गुमराह करके पैसा निकाला जा रहा है। लोग मजबूरी में आधार कार्ड बनाने के नाम पर दो सौ रुपए फीस अदा करने को मजबूर हैं। कस्बे के कांग्रेस नेता प्रभाकर पांडेय ने बताया कि बदौसा रोड स्थित ऑनलाइन सेंटर पर आधार कार्ड बनने की जानकारी होने पर वह अपने परिवारिक लोगों का आधार कार्ड बनवाने गये।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सेंटर के संचालक द्वारा पहली बार 2 सौ फीस ली गई। कुछ कार्य शेष रह गया जिसमें अगले दिन संचालक नहीं बुलाया। अगले दिन जब वह पहुंचे तो दोबारा फीस के नाम पर दो सौ रुपए की मांग की गई। संचालक से जब पहली बार फीस चुकाने की बात कही गई तो वह तानाशाही पर उतर आया। नगर के लोगों ने उपजिलाधिकारी से अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग किया है। बताते चलें कि वैसे तो जनसेवा केंद्रों पर आधार कार्ड के नाम पर लोगों से मनमाना रुपया वसूला जा रहा है लेकिन बदौसा रोड स्थित बीएसएनल ऑफिस के सामने खुला ऑनलाइन सेंटर की शिकायतें आए दिन सुनने को मिला रही हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read