Homeशामलीपॉलीथिन विवाद में हुई मारपीट में तीन घायल

पॉलीथिन विवाद में हुई मारपीट में तीन घायल

पॉलीथिन विवाद में हुई मारपीट में तीन घायल

दीपक कुमार
कैराना, शामली। पॉलीथिन के विवाद को लेकर युवक, उसकी मां व बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी कसीम ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि उसका पुत्र खुरगान बाईपास पुल के नीचे फलों की ठेली लगाता है। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसके बेटे से पॉलीथिन मांगी गई। आरोप है कि पॉलीथिन को लेकर विवाद के बाद आरोपी युवक ने उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। सूचना पाकर उसकी पत्नी व बेटी भी मौके पर पहुंच गई और उनके साथ भी आरोपी ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read