लखनऊ, प्रयागराज व झांसी नगर निगमों में नियमानुसार परिसीमन करायें सरकार व जिला प्रशासन: ध्रुवचन्द
अजय जायसवाल
गोरखपुर। अखिल भारतीय जायसवाल सर्व-वर्गीय महासभा की इकाई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि निकाय चुनावों के लिए परिसीमन का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में चल रहा है। सभी महानगरों के परिसीमन में गम्भीरता से संज्ञान लें नियमानुसार लखनऊ, प्रयागराज एवं झांसी नगर निगमों आरक्षित करायें। जिन जिन महानगरों में अब तक पिछड़ों के लिए आरक्षित नहीं हुआ है। उन-उन महानगरों को नियमानुसार आरक्षित करें। 2022 के निकायों के चुनाव में पिछड़ों को महापौर, जिला नगर पंचायत, टाउन एरिया पंचायत एवं पाषर्दों के परिसीमन पिछड़ों के साथ अन्याय नहीं होनी चाहिए।
किसी जगह अन्याय हुआ तो परिसीमन अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उत्तर प्रदेश के कई महानगरों सामान्य सीट से पिछड़ा सीट घोषित किया गया है जैसे गोरखपुर,वाराणसी, सहारनपुर आदि है क्या कारण है कि कुछ महानगरों को जिला प्रशासन एवं परिसीमन अधिकारी अब तक आरक्षित नहीं किये हैं। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए उत्तर प्रदेश शासन से स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन एवं परिसीमन अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करके परख लें कि आरक्षित सीट घोषित होने की मानक पूरी हो रही है कि नहीं उत्तर प्रदेश सरकार जो भी आदेश जारी करेगी सर्वमान्य होगी किन्तु जहां जहां पिछड़ों के अन्याय होगा वहां-वहां जिला प्रशासन एवं परिसीमन अधिकारी सुनिश्चित कर लें।
जिला प्रशासन स्वतः संज्ञान नहीं लिया तो न्याय पाने हेतु न्यायालय के शरण में जाने की आवश्यकता महसूस हुई तो जायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निकायों के चुनाव के लिए परिसीमन हेतु कार्य हो रहा है जहां जहां परिसीमन अधिकारियों ने संविधान के अनुसार आरक्षण नहीं दिया तो हर हाल में न्याय पाने हेतु न्यायालय की शरण में जायेंगे। मूल भावना यह है कि महासभा अपने लोगों के लिए नहीं सभी पिछड़े वैश्यों के लिए प्रयास कर रहे हैं क्योंकि महानगरों, जिला मुख्यालय एवं कस्बों में बड़ी संख्या मे वैश्य निवास करते हैं। पिछड़े वैश्यों (ओबीसी) चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं। उन्हें महासभा तन-मन-धन से सहयोग वैश्य समाज से करायेगा इसके लिये रणनीति बनाई गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













