लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बेहोशी की हालत में मिली घायल महिला

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बेहोशी की हालत में मिली घायल महिला

तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
रायबरेली। हरचंदपुर में गुरूवार की सुबह लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर छतैया के पास एक अज्ञात महिला बेहोश मिली। नेशनल हाईवे इमरजेंसी टीम ने महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर रज्जन बाबू ने महिला की जांच की।महिला के सर पर चोट के निशान मिले। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अभी भी बेहोश है और कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA