Homeएटाअज्ञात चोरों ने घर में किया लाखों की चोरी

अज्ञात चोरों ने घर में किया लाखों की चोरी

अज्ञात चोरों ने घर में किया लाखों की चोरी

चंचल लोधी
एटा। जनपद में लगातार पुलिस की सक्रियता के बावजूद भी चोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला गलू का है जहां गत रात्रि चोरों ने घर में घुसकर नगदी जेवरात सहित एक रिवाल्वर लाइसेंसी एटीएम कार्ड आधार कार्ड और पांच कारतूस 12 बोर तथा एक रिवाल्वर 32 बोर मय छह कारतूस चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार पुत्र स्व. राजपाल सिंह निवासी ग्राम नगला गलू अपनी पत्नी के साथ मुर्गा फार्म हाउस पर लेटा हुआ था तभी सुबह लगभग 5:45 बजे बच्चों द्वारा सूचना दी गई कि घर में चोरी हो गई है।

जब पति पत्नी घर पर पहुंचे तो अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और जब सतीश को उसकी पत्नी ने सामान को चेक किया तो उसमें से सोने चांदी के गहने टाइटन की घड़ी और लाइसेंसी रिवाल्वर के अलावा कारतूस तथा 18820 रूपये नकद चोरी किया जा चुका था। तत्काल सतीश द्वारा पूरे मामले की जानकारी थाना कोतवाली देहात पर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read