सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे: जिलाधिकारी
मुकेश तिवारी
झांसी। प्रदेश स्थापना दिवस को पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी क्रम में जनपद मुख्यालय पर अर्बन हाट में उत्तर प्रदेश दिवस का तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अर्बन हाट में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस के समापन समारोह में जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की एकता व अखंडता तथा विकास के लिए हम सभी को एकजुट रहकर कार्य करना होगा ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो।
इस दौरान विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के समापन सत्र में उपस्थित लाभार्थियों एवं जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश का नाम ब्रिटिस शासनकाल में ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ था 24 जनवरी 1950 को ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ नाम को बदलकर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया। उत्तर प्रदेश के इतिहास के बारे में आगे आने वाली पीढ़ी को जानकारी देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा 2018 से उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का निर्णय लिया गया जो आज पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर संचालित योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्र के प्रत्येक दरवाजे पर पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं। इसी क्रम में डीएम ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र, किट, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके अतिरिक्त शासकीय कार्यों में निष्ठा एवं लगन तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सीडीओ जुनैद अहमद ने बताया कि उत्कृष्ट अमृत सरोवर निर्माण के लिये ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों, लेखपालों को तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीाण् फेज-2 के अन्तर्गत माॅडल गांव में अच्छे कार्य करने वालें ग्राम प्रधान एवं सचिवों, विद्युत सखीयों को ब्लू प्रिंट मशीन तथा बी0सी0 सखी, आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत लाभार्थियो को प्रशस्ति पत्र, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र, ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत लाभार्थियो को सीसीएल। इसके अतिरिक्त अन्य लाभार्थियो को योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र/स्मृति चिन्ह देकर लाभान्वित व सम्मानित किया गया।
जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुये विभिन्न क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों जिन्हें आज विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उद्योग विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, उद्यान विभाग, महिला एवं सशक्तिकरण, पुलिस विभाग, पर्यटन विभाग, क्षय रोग विभाग, एनआरएलएम सहित अन्य विभागों ने अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं एवं उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शनी स्टाल लगाकर लोगो को जागरूक किया। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जेआर गौतम, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












