अनियंत्रित डम्पर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां की हुई मौत व बेटा घायल
ग्रामीणों ने रोड किया जाम, चालक हुआ फरार, प्रशासन के आश्वासन पर माने लोग
अनुभव शुक्ला/पंकज मिश्रा
रायबरेली। जिले की सड़कों पर इन दिनों पुलिसिया लापरवाही के चलते मौत बनकर दौड़ रहे अनियंत्रित डंपर आये दिन हादसे का सबब बन रहे हैं। अनियंत्रित डंपर ने रविवार को बाइक सवार मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पचपन वर्षीय बुजुर्ग मां की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर घंटों हंगामा काट कर जमकर नारेबाजी की।
मामला जिले के थाना क्षेत्र स्थित चौदहमील चौराहा का है जहां का रहने वाला युवक अपनी मां को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए ले जा रहा था तभी पीछे से आकर अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया हादसा होते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया जिससे नाराज ग्रामीणों द्वारा बरसात में किये गये। घंटों हंगामे व जाम लगने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही का आश्वासन देकर हाइवे को बहाल कराया। पुलिस ने मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डंपर चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
बताते चलें कि डलमऊ थाना क्षेत्र चौदहमील के निकट अनुराग 24 वर्ष अपनी बीमार मां प्रेमा देवी जिसकी 55 वर्ष निवासी बिझलामऊ थाना डलमऊ को इलाज के लिए सीएचसी डलमऊ ले जा रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग महिला प्रेमा देवी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर मारने के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया जिसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रोड़ जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के साथ पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के काफी मान—मनौव्वल के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और सड़क को आवागमन के लिए खोला। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













