मन्दिर की समस्याओं को लेकर एएसपी से मिले साधु संत
अनिल कश्यप
हापुड़। गढ़ नगर के प्राचीन नक्का कुआं महादेव मन्दिर में साधु संतो के बीच लगातार हो रहे झगड़े को लेकर जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज एवम् संत समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल से मिलकर मंदिर में हो रहे विवाद के बारे मे विस्तार से बताया। पुलिस अधीक्षक ने साधु संतो को आश्वासन देकर उचित कार्यवाही करने की बात कही है साधु सन्तों ने भी मन्दिर प्रांगण में कोई भी किसी तरह का झगड़ा ना करने का पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया इस मौके पर स्वामी नरसिगानंद , जियानंद, तिरवेनी, बजरंगी गिरी, आदित्य गिरी, आजाद गिरी, ब्रह्मगिरी, समेत कई साधू संत समाज के लोग मौजूद रहे।














