मतदान की समाप्ति तक सील रहेगी भारत—नेपाल सीमा

अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के पंचम चरण अन्तर्गत 57-कैसरगंज (आंशिक) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 20 मई को होने वाले मतदान के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों तथा 1 अप्रैल को सम्पन्न भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा समन्वय बैठक में हुई सहमति के क्रम में जनपद बहराइच की नेपाल राष्ट्र से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा 17 मई को सांय 5 बजे से 20 मई को मतदान समाप्ति की अवधि तक के लिए सील किये जाने के आदेश पारित किये गये हैं। डीएम ने बताया कि उपरोक्त अवधि में मेडिकल इमरजेंसी में पास जारी किये जाने हेतु एसएसबी कमाण्डेंट 42वीं वाहिनी व 59वीं वाहिनी बहराइच एवं 70वीं वाहिनी लखीमपुरी खीरी अथवा उनके द्वारा नामित सहायक सेनानायक स्तर के प्रतिनिधि सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करने हेतु पास जारी करने हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट नानपारा व मिहींपुरवा (मोतीपुर)/पुलिस क्षेत्राधिकारी, नानपारा व मोतीपुर को अधिकृत किया जाता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














