डीएम ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर बैरको, पाकशाला, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षणके दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जिला मजिस्ट्रेट में अन्य अधिकारियों के साथ नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप बंदियों के समय पूर्व रिहाई के प्रकरणों पर भी विचार विमर्श किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














