कोरोना के खिलाफ जंग में मॉर्निंग स्टार रिकार्ड म्यूजिक कंपनी व साहिल अंबरासिया ने भी मदद के लिए बढ़ाया हाथ | #TejasToday

कोरोना के खिलाफ जंग में मॉर्निंग स्टार रिकार्ड म्यूजिक कंपनी व साहिल अंबरासिया ने भी मदद के लिए बढ़ाया हाथ | #TejasToday

दिल्ली। इन दिनों देश में बढ़ते कोरोना मामलो के बीच, देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। जिसको देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से लॉक डाउन लगा दिया हैं। जिससे लोगो और पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गई है। इस घड़ी में मदद के लिए कुछ बड़े नाम सामने आ रहे है उनमें से एक नाम “मॉर्निंग स्टार रिकार्ड म्यूजिक कंपनी” के मालिक साहिल अंबरासिया का भी हैं। जो इन दिनों नोएडा–यू.पी के क्षेत्रो में हर दिन हजारों फूड पैकट से पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। जहां एक तरफ सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित है तो दूसरी तरफ साहिल अंबरासिया अपनी फिक्र न करते हुए दिन रात पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं।

बता दें की साहिल अंबरसिया दिल्ली के बड़े उद्योगपति के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में भी जाना पहचाना नाम है। साहिल अंबरसिया दिल्ली की जानी मानी म्यूजिक कंपनी (मॉर्निंग स्टार रिकार्ड) के मालिक है। जिसके बैनर तले पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी के गाने बनते और रिलीज होते हैं। बता दू की साहिल अंबरसिया पिछले एक हफ्ते से नोएडा -दिल्ली के क्षेत्रो में पीड़ितों और प्रवासियों को खाने के पैकेट बांट रहे हैं। जो ये बताने के लिए काफी है की मुश्किल दौर में भी देश में अखंड एकता हैं। साहिल के पीआरओ आर्यन पांडे की माने तो इस मुश्किल दौर में देश को साहिल अंबरसिया जैसे लोगो की और ज़रूरत हैं। जो पूरी निष्ठा के साथ लोगो की मदद करे।
साहिल अंबरसिया की माने तो देश के बिगड़ते हालात को देखते हुए सभी सामर्थ लोगों को मदद के लिए सामने आना चाहिए। ताकी ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों को मदद मिल सके।

साहिल ने बताया की नोएडा के क्षेत्रो में हालात बेहद चिंताजनक हैं क्यूंकि वहां में पीड़ितों के पास ना तो बेड हैं ना ही खाने को कुछ, इस विपदा के समय हर किसी को एक दूसरे का साथ देने की जरूरत हैं। साहिल की माने तो मदद और दान गुप्त होना चाहिए न की सार्वजनिक। साहिल ने कहा की मैं सभी से अनुरोध करता हूं की वो मदद के लिए आगे आए, क्यूंकि देश को आपकी मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है और जो कोई भी हमसे जुड़ना चाहता हैं इस मुहिम में, वो हमसे संपर्क कर सकता है।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।