कलयुगी मां ने बच्चों को अपने हाथ से दिया जहर, एक की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। स्थानीय तहसील गेट के सामने चाय की दुकान सेचन प्रजापति बुढानपुर गांव निवासी की पत्नी अनु ने अपने ही तीन पुत्रियों को चूहा मारने वाला जहरीला पदार्थ खिला दी।
जानकारी के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना भुङकुङा को दी गई तुरंत थाना प्रभारी तारावती यादव द्वारा मौके पर पहुंच गई जिनकी गंभीर स्थिति होने पर पिता सेतन ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां गंभीर स्थिति होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। रास्ते में जाते समय छोटी 4 वर्षीय पुत्री रीता की मौत हो गई। दो बच्चियों का इलाज चल रहा है। इनकी भी स्थिति गंभीर बनी है। पिता सेचन ने अपने पत्नी अनु के खिलाफ भुडकुडा कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सेचन अपनी पत्नी व तीन लड़कियों के साथ तहसील के सामने चाय की दुकान करते थे। पत्नी अनु तीनों बच्चियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गई जिसकी जानकारी पिता सेचन को होने पर इलाज के लिए ले गये। सेचनन बुढानपुर गांव के रहने वाला है जो 5 वर्ष से चाय की दुकान पर परिवार का जीव कोपार्जन करता था। इसकी पत्नी मनबढ थी जो एक सप्ताह पूर्व कहीं गायब हो गई थी। एक सप्ताह बाद घर आई। घर के अंदर खंगालने पर चूहा मारने की दवा मिली जहां बच्चियों सोई थी। कोतवाल तारावती ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फरार पत्नी की तलाश की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












