सलोन सीएचसी में पुरूष कराता है महिलाओं की डिलवरी, वसूली का आरोप
शोभा नाम का खेल, लोग सुनकर समझते कि महिला मगर हकीकत में है पुरूष
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। इन दिनों भ्रष्ट कार्यशैली को लेकर लगातार सलोन सीएचसी के गुंडा बने भ्रष्ट डाक्टर सुर्खियों में है। अब एक और नया कारनामा सामने आया है जिसे सुनकर आप लोगों के कान खड़े हो जाएंगे। यदि आप सलोन सीएचसी में अपने घर की महिलाओं की डिलीवरी करवाने ले जाते हैं और वहां पर शोभा नाम के शख्स से डिलीवरी करवाने की बात सामने आती है तो आप उसे महिला समझने की गलतफहमी में बिल्कुल न रहिएगा, क्योंकि वह यदि सूत्रों की माने तो रिकार्ड में भले ही महिला है किंतु हकीकत में वह पुरुष है और शोभा नाम का शख्स डाक्टरों की लापरवाही का फायदा उठाकर महिलाओं की डिलीवरी भी करवाता है।
इतना ही नहीं, डिलीवरी करवाने के नाम पर वह लोगों से रकम भी वसूल लेता है। इनकी काबिलियत के सलोन क्षेत्र के डाक्टर इस कदर कायल हो चुके हैं कि उन्हें महिलाओं की लाज की जरा भी शर्म नहीं आती हैं। सोमवार को हड़कंप उस समय मचा जब एक व्यक्ति ने सलोन सीएचसी में तैनात शोभा यादव के ऊपर डिलीवरी करवाने के नाम पर 4000 वसूलने के गंभीर आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर पीड़ित व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे सलोन सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टरों की जमकर किरकिरी हो रही है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन लगातार सलोन सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टरों के कारनामों पर पर्दा कब तक डालता रहेगा? आखिर कब तक सलोन से सीएचसी में भ्रष्टाचार का खेल चलता रहेगा यह एक सबसे बड़ा अहम सवाल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















