HomeJaunpurराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म

राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म

राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- पार्टी के निर्णय के अनुरूप सभी दिये वोट
भाजपा विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने कहा- द्रौपदी मुर्मू की स्थिति मजबूत
नीरज कुमार
रांची (झारखंड)। झारखंड विधानसभा में सोमवार को 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। झारखंड विधानसभा के 80 विधायकों ने मतदान किया है। सबसे पहले बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने वोट डाला जबकि सबसे आखिरी वोट निर्दलीय विधायक सरयू राय ने दिया। बता दें कि झारखंड विधानसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या 81 है। इनमें से एक सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो बीमार होने के चलते मतदान करने नहीं पहुंचे।
वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी के निर्णय के अनुरूप जेएमएम के सांसदों और विधायकों ने वोटिंग की है। इस चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और यूपीए की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। 21 जुलाई को मतों की गिनती होगी और 25 जुलाई को नये राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।
सबसे पहले भाजपा विधायक ने डाला वोट
राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड विधानसभा में सोमवार को सबसे पहले वोट देने सुबह 10 बजे बीजेपी के विधायक पहुंचे। पहला वोट साहिबगंज के बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने डाला। इसके बाद बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल और भानु प्रताप शाही ने वोटिंग की। इसके बाद एनडीए के सभी 28 विधायक विधानसभा पहुंचे और मतदान किया।
मजबूत स्थिति में हैं द्रौपदी मुर्मू
भाजपा विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने कहा कि एनडीए की अपील पर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के जेएमएम विधायकों का सहयोग मिलना एक शुभ संकेत है। राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू मजबूत स्थिति में है। सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद। वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए के सभी विधायकों ने एक साथ मतदान करने का निर्णय लिया और इसी के तहत सोमवार को सभी एनडीए विधायक एक साथ वोटिंग करने विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम, एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह समेत अन्य विधायकों ने समर्थन कर एक जनजातीय महिला को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने में अपनी अहम भूमिका निभायी है।
माले विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना
माले विधायक विनोद सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से लोकतांत्रित संस्थाओं को बीजेपी समाप्त कर रही है, उससे हर व्यक्ति चिंतित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ पार्टी है। इस कारण पार्टी के निर्णय के मुताबिक वोटिंग की गयी है।
सांसदों ने दिल्ली में किया वोटिंग
झारखंड के 14 लोकसभा और छह राज्यसभा सांसदों ने दिल्ली में वोटिंग किया हैं। सांसद के मामले में भी एनडीए काफी आगे है। एनडीए के पास बीजेपी, आजसू व जेएमएम के 18 सांसदों का आंकड़ा है। वहीं यशवंत सिन्हा के पक्ष में कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा और धीरज साहू होंगे। यानी मात्र दो सांसद यूपीए के साथ हैं।
महिलाओं का बढ़ेगा मान-सम्मान
कोडरमा से बीजेपी विधायक नीरा यादव ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को भी मौका मिले, इसे पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने करके दिखाया है। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से महिलाओं को मान-सम्मान और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दशा और दिशा के कारण देश मजबूत स्थिति की ओर अग्रसर हो रहा है।
झारखण्ड में मुर्मू को 81 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले
झारखंड में राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के पास 81 प्रतिशत से ज्यादा वोट हैं। राज्य के 80 विधायकों व 20 सांसदों ने वोट किया है। विधायकों व सांसदों के वोट का मूल्य 28,080 होगा। एनडीए को 23,160 मूल्य का वोट मिला है। वहीं यूपीए को 4920 मूल्य का ही वोट मिला है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read