चोलापुर में असलहे के दम पर आभूषण व्यवसायी से हुई लूट

चोलापुर में असलहे के दम पर आभूषण व्यवसायी से हुई लूट

विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ मार्ग स्थित सिहुलिया गांव के समीप आभूषण व्यवसाई रामाशंकर सेठ पुत्र स्व. छोटे लाल सेठ निवासी जनपद जौनपुर पतरही ग्राम हाजीपुर में आभूषण की दुकान है। घर वापस जाते समय NH हाईवे स्थित सिहुलिया गांव के समीप चार बदमाशों द्वारा असलहा सटाकर गाड़ी में रखे सोने के आभूषण व लगभग तीस हजार रुपया नगदी लूट लिया गया। आभूषण व नगदी लूट कर बदमाश फरार हो गए मौके पर पहुँचे चोलापुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा एवं दानगंज पुलिस चौकी प्रभारी अरुण प्रताप सिंह घटना स्थल मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस आयुक्त ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमै गठीत कर ग्रामिण क्षेत्रो में सघन चेकिंग की जा रही है जिससे बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला