Advertisement

जिले के बधौली गांव में एक व्यक्ति ने नमाज पढ़ने के बाद प्रेमी युगल को गोलियों से भूना, झूठी शान की खातिर हुई कई हत्या 

जिले के बधौली गांव में एक व्यक्ति ने नमाज पढ़ने के बाद प्रेमी युगल को गोलियों से भूना, झूठी शान की खातिर हुई कई हत्या 

मेरठ (पीएमए)। जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के बधौली गांव में एक व्यक्ति ने प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मस्जिद के सामने भीड़ के बीच आरोपी तौसिन ने पहले आरिफ को चार गोलियां मारीं और फिर घर जाकर बेटी की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। यह नजारा जिसने भी देखा, वही दंग रह गया। किसी ने तौसिन को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। बेटी को गोली मारने के बाद आरोपी घर में ही रहा। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने आरिफ के परिजनों पर ही हत्या के आरोप लगाए। हालांकि बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अब बिना Driving Test के बनेगा आपका License, जरूर पढ़े यह खबर

पुलिस के मुताबिक, तौसिन ने बताया कि उसकी बेटी का आरिफ से करीब तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आरिफ के पिता से भी बात की, लेकिन उन्होंने आरिफ को नहीं रोका। शुक्रवार रात मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद आरिफ अपने घर की तरफ जा रहा था। उसकी बेटी अपने घर की छत पर खड़ी थी। दोनों में इशारे हो रहे थे। जिसको देखकर तौसिन आपा खो बैठा और दौड़कर घर पहुंच गया। घर से तमंचा लाया और फिर भीड़ के बीच वारदात को अंजाम दे डाला। घटनास्थल पर करीब 50 लोग मौजूद थे।

मेरे अब्बू ने मारी गोली 
घायल अवस्था में पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने किशोरी के बयान भी लिए। किशोरी ने बताया कि अब्बू ने मुझे गोली मारी है। आरिफ के बाद किशोरी को गोली मारी गई। इसकी पुष्टि भी किशोरी ने की है। इसके बाद किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमे में इस वीडियो की सीडी लगाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथ उसके परिवार से भी पूछताछ की गई है।

पति से रूठ कर घर से बच्चों को लेकर निकली महिला, दो बच्चों की मौत, जानिए क्या हुआ ऐसा….

गांव में पुलिस फोर्स तैनात 
प्रेमी युगल की मौत के बाद गांव में तनाव के हालात हैं। आरिफ के परिजनों में हत्यारोपी के प्रति नाराजगी है। आरोप लगाया कि तौसिन ने पहले कभी इसके बारे में नहीं बताया। आरोपी के घर पर हमला हो सकता है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा था।

छह महीने पहले खरीदा था तमंचा 
आरोपी तौसिन का कहना है कि छह महीने पहले एक युवक से तमंचा खरीदा था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए तौसिन ने पहले से प्लानिंग बनाई थी। एक ही तमंचे से प्रेमी आरिफ और फिर बेटी को मौत के घाट उतारा है। कई कारतूस उसके पास अभी बचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झूठी शान की खातिर हुई कई हत्या 
18 जून 2021 को सरधना के छूर गांव में बहन की गोली मारकर भाई ने हत्या कर दी
2020 में जानी में प्रेमी युगल को मारा और फिर पेड़ पर शव लटका दिए
2019 में कोतवाली में बेटी की गोली मारकर हत्या की
2018 में लिसाड़ीगेट में भाइयों ने बहन को गला घोंटकर मार डाला
2017 में मवाना में पिता ने बेटी को फावड़े से काटकर मार डाला
2016 में गंगानगर में भाई ने बहन को चाकू से काटकर मार डाला

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent