पति से रूठ कर घर से बच्चों को लेकर निकली महिला, दो बच्चों की मौत, जानिए क्या हुआ ऐसा….
फिरोजपुर(पीएमए)। हलका जीरा के अंतर्गत जीरा-मोगा बाईपास पर शुक्रवार देर रात नहर किनारे जा रही एक बाइक स्लिप होकर नहर में गिर गई। इससे दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि भाई-बहन घायल हो गए। वहीं नहर में गिरे 10 माह के बच्चे को आसपास के लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।
गांव रटोल बेट निवासी बोहड़ सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी पत्नी 30 वर्षीय मनप्रीत कौर, 10 माह का बेटा गुरवीर, 5 वर्षीय बेटी कोमल व 6 वर्षीय सीरत उसके साले लल्ली के साथ गांव फतेहगढ़ पंजतूर में किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर लौटे। इसी दौरान उसकी अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसका साला अपनी बहन और भांजे-भांजियों को लेकर रात करीब 11 बजे ही बाइक पर बैठाकर फिरोजपुर के लिए रवाना हो गया।
शादी करने की चाहत थी फिर भी गोली मारकर प्रेमी जोड़े ने दी जान, आखिर क्यो?
जब वे जीरा-मोगा बाईपास पर पहुंचे तो सामने से आए वाहन की लाइट आंखों में पड़ने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे लल्ली सड़क पर गिर गया जबकि मनप्रीत कौर नहर किनारे अटक गई और तीनों बच्चे नहर में जा गिरे। मनप्रीत का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत नहर में छलांग लगाकर नहर में बह रहे 10 माह के गुरवीर को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन कोमल व सीरत को नहीं बचाया जा सका।







