96380
बांदा पुलिस अधीक्षक को 15 दिन में जवाब दाखिल करने का नोटिस
Previous article
आयोग ने बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। पिछले दिनों शालिनी सिंह पटेल ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। आयोग ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बांदा पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले में जवाब मांगा है। गौरतलब है कि शालिनी सिंह पटेल ने हाल ही में बांदा में सक्रिय एक किन्नर गैंग के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि इस गैंग की अवैध गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि यह गैंग न सिर्फ अवैध वसूली में संलिप्त है, बल्कि आम जनता को डराने-धमकाने का काम भी कर रहा है। पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से नोटिस जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अब पुलिस को 15 दिनों के भीतर आयोग के समक्ष रिपोर्ट पेश करनी होगी। शालिनी सिंह पटेल ने आयोग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे सत्य के मार्ग पर हैं और किसी भी साजिश से डरने वाली नहीं हैं। इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, सभी की निगाहें पुलिस के जवाब पर टिकी है।





