Homeरायबरेलीदबंगों के हौंसले बुलन्द, तहसील प्रशासन के रोक लगाने के बाद भी...

दबंगों के हौंसले बुलन्द, तहसील प्रशासन के रोक लगाने के बाद भी सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण

दबंगों के हौंसले बुलन्द, तहसील प्रशासन के रोक लगाने के बाद भी सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण

लेखपाल ने महराजगंज कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
संदीप पाण्डेय
महराजगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार भू-माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उसके बाद भी दबंगों के हौंसले इतने बुलंद है। तहसील प्रशासन के रोक लगाने के बाद भी सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण करवा रहे है। दबंगों द्वारा दबंगई से सुरक्षित भूमि पर कराया जा रहा है अवैध निर्माण। सरकार लगातार ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर रही है उसके बाद भी दबंगों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे है।

बताते चलें कि लेखपाल अमरजीत ने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। दिये गए प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम पूरे हवलदार मजरे ज्योना में महादेव पुत्र भुल्लन व संजू पुत्र महादेव द्वारा अवैध निर्माण करवाया जा रहा था जिसकी शटरिंग व जाल 4 मई 2022 को हटवाया गया था तथा अतिक्रमणकर्ता के विरुध्द धारा 67 (1) की कार्यवाही की गई थी परंतु 4 अक्टूबर 2022 को चोरी से पुनः शटरिंग लगवाई जा रही थी और मना करने पर मानने को तैयार नहीं है। छुट्टियों के दिनों में निर्माण कराए जाने की आशंका थी। डायल 112 को भी सूचना दी गई उसके बाद भी दबंगों द्वारा निर्माण कार्य जारी रहा। वहीं पूरे बरियार सिंह मजरे ज्योना की कृषि योग्य बंजर भूमि दर्ज है।

उस पर हरिचन्द्र पुत्र महादेव द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था जिसको रुकवाया गया। सभी के विरुध्द धारा 447 व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधि की धारा 2/3 के तहत वाद दर्ज किए जाने की प्रार्थना पत्र लेखपाल द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है। अब देखना दिलचस्प होगा सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण करवाने वाले दबंगों पर क्या कार्यवाही होती है। अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से किया था। हो रहे अवैध निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की गई थी। मौके पर शांति भंग होने की आशंका है जिसको लेकर तहसील प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। ऐसे लोगों पर कार्यवाही भी कर रहा है। अब देखना होगा पुलिस कितनी जल्दी मामला दर्ज कर ऐसे दबंगों पर कार्यवाही करती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read